महासमुन्द
पुलिस ने धारकों को लौटाया गुम मोबाइल
26-Feb-2024 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी। महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में मोबाईल गुम रिपोर्ट के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली महासमुंद द्वारा 4 नग गुम मोबाइल को ट्रेक कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारकों ने इसके लिए थाना सिटी कोतवाली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे