महासमुन्द
गुलाबी गैंग ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
26-Feb-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 फरवरी। गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने गुलाबी गैंग की महिलाओं ने सांकरा में प्रदेश संयोजक श्रीधर चन्द्राकर के निर्देशन में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
सांकरा थाना अंतर्गत गांवों में महुआ से बनी शराब की अवैध बिक्री जोरों पर है। इससे बच्चे, किशोर प्रभावित हो रहे हैं। सावित्रीपुर में तैंतीस लोगों की मौत शराब सेवन से हो चुकी है। अत: गुलाबी गैंग ने नारायणपुर, धरमपुर, पिपरौद, लोहरीनडोंगरी आदि गांवों से महिला ज्योति टंडन के नेतृत्व में थाना पहुंचकर इसे रोकने ठोस पहल करने की मांग की है। रैली निकाल कर शराब के खिलाफ गुलाबी गैंग की ज्योंति टंडन, रामप्रसाद कलेत, किरण सोना, दासरथी चौहान, क्षेमानंद पटेल के मार्गदर्शन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे