महासमुन्द
माशिमं की परीक्षाएं 1 मार्च से
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी। जिले में भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। शहर के एक मात्र परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय में बीते 19 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और आज से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी प्रारंभ हुई है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अल्टरनेट चल रही है। बोर्ड परीक्षा के चलते यहां छोटे बच्चों को अवकाश दे दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होगी।
बोर्ड परीक्षा में जिले के 24 हजार से अधिक विद्यार्थी दिलाएंगे। जिसमें दसवीं में सबसे अधिक 14 हजार 851 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि बारहवीं में करीब 10 हजार 324 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। माशिमं द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही दिशा.निर्देश जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। परीक्षा को लेकर कल समन्वय केंद्र में गोपनीय सामग्री पहुंच जाएंगी। कोर्स पूरा करने पसीना बहा रहे शिक्षक इस वर्ष चुनाव की वजह से अधिकांश शिक्षक काफी व्यस्त रहे। फलस्वरूप अनेक स्कूलों में कोर्स अधूरे हैं। आगामी कुछ माह में ही दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं को देखते हुए अब शिक्षक कोर्स पूरे करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की भी तैयारी चल रही है।