महासमुन्द

क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी-विधायक
22-Feb-2024 2:21 PM
क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी-विधायक

महासमुंद, 22 फरवरी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। सभी के सहयोग से जनभावना के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे।

इस बार पहली बजट में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए उन्होंने अपनी विष्णुदेव साय सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छोटे से छोटे और बड़े से बड़े विकास कार्यों के लिए स्वीकृति मिली है।

उन्होंने बताया कि नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़, जिला परिवहन कार्यालय भवन के लिए 290 करोड़, आपातकालीन सेवाओं के फायर स्टेशन के लिए 120.28 लाख रुपए समेत करोड़ों के विकास कार्य मूर्तरूप लेगें। जिसमें न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन, लाइवलीहुड कालेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास, भोरिंग में पशु औद्यालय भवन के अलावा पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके लिए बटज में स्वीकृति मिली है। 
उन्होंने बताया कि महासमुंद से खट्टी लभराकला, परसाडीह कोसमनाला, डूमरपाली रामपुर मार्ग पर पुल निर्माण, कुरूंभाठा धौराभाठा में नाला, सिरपुर बल्दाकछार मार्ग में मखमला नाला, नौली नाला, बम्हनी चिगरौद पर सितली नाला में पुल निर्माण के अलावा सडक़ निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति बजट में प्रावधान किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता उमेश साहू, महेश मक्कड़, पवन पटेल, संदीप दीवान, मंगेश टांकसाले, नीलम दीवान, मुन्ना साहू आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट