महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन बैंक शाखा मुंगासेर में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान किए जाने के बावजूद अभी तक शाखा नहीं खुलने पर क्षेत्र के आक्रोशित किसानों ने जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर एवं भाजपा किसान नेता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन देकर किराए के भवन में अभिलंब संचालित करने का अनुरोध किया।
अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर एवं हितेश चंद्राकर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किसानों की समस्या को अवगत कराते हुए जानकारी दी कि वर्तमान में जिला सहकारी बैंक शाखा कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत 14 समिति 16 धन उपार्जन केंद्र का भार है, इसके कार्यक्षेत्र में 135 गांव 29958 खाताधारक किसान हैं। धान खरीदी भुगतान,बोनस,किसान सम्मन निधि, लगातर अकाल क्षेत्र होने के कारण फसल बीमा की रािश, कृषि ऋण राशी आदि योजनाओं से लगभग चार अरब से अधिक राशि का भुगतान किया जाता है।
किसानों को सुबह 9 से रात 9 बजे तक भुगतान के लिए रुकना पड़ता है। राशि खत्म हो जाने पर सैकड़ों किसानों को वापस जाना पड़ता है, इस तरह गांव एवं किसान की संख्या अधिक होने के कारण नवीन शाखा मुंगासेर में खोले जाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नवीन शाखा मुंगासेर में खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन हेड ऑफिस जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किसानों के भुगतान संबंधित समस्या एवं कठिनाई से अवगत होने के बावजूद भी किराए की भवन में बैंक शाखा खोलने के बजाय कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखकर भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि लगभग 7500 वर्ग फुट भूखंड आवंटित करने पर पत्र लिखा है, ऐसी स्थिति में नवीन शाखा खुलने में वर्षों लग जाएगा, जबकि जिला सहकारी बैंक के अधिकतर शाखा वर्षों से किराए के भवन से संचालित हो रही है।
किसानों की समस्या को सुनकर डॉ. रमन सिंह ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र के माध्यम से बैंक के मापदंड के अनुसार किराए के भवन में शाखा प्रारंभ करने निर्देश जारी करने का आश्वासन किसानों को दिया।
इस दौरान क्षेत्र के सरपंचगण केशरलाता सिंहा सरपंच प्रतिनिधी खेमराज सिंहा,सरपंच पूरन बाई चिंताराम सिन्हा ,खेलु बरीहा, हेमंत सिंहा सरपंच रामन लाल वर्मा, सरपंच सृष्टि गोविंद चंद्राकर सरपंच टोप ऐसी ठाकुर ग्राम पंचायत नरतोरी के सरपंच घनश्याम चंद्राकर युवा मोर्चा महामंत्री नितेश पांडे, समेत प्रमुख किसानजनों में जनक राम साहू टीकाराम चंद्राकर खिलावन साहू केशव चंद्राकर खीरसाय पटेल अर्जुन साहू सियाराम पटेल रामजी चक्रधारी उमेदी चंद्राकर झूमुख साहू कुमारू ठाकुर थानवार सिंह ठाकुर मंगलदास जोगी बंसी पुराना जीवन जगत मनोज सेन दीनबंधु सेन पुरोहित चंद्राकर सदाराम डडसेना राजेश चंद्राकर संतोष चंद्राकर चमन ध्रुव जितेंद्र चंद्राकर ईश्वर चंद्राकर खेमराज मधुकर बंटी मनोज सेन टांडी मुरली साहू तुलसीराम पटेल सेतराम पटेल नर्सिंग सिन्हा खिलावन चंद्राकार चमन धुव्र नारायण सिंह कहर ठाकुर आदि शामिल थे।