महासमुन्द
आम चुनाव की तैयारी के लिए महामसुंद पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने लोकसभा की चुनावी जंग की तैयारी के लिए स्थानीय कांग्रेस भवन में पंहुचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ लम्बी बैठक व चर्चा की। महासमुंद आगमन पर उनके साथ जिला प्रभारी दिनेश यदु एवं अन्य विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। राजीव कांग्रेस भवन पहुंचने पर समर्थकों का जत्था बैठक में तब्दील हुई।
दीपक बैज ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में हमें हार मिली है,मगर हम हिम्मत नहीं हारे हंै। हम अंग्रेजी हुकुमत से लडक़र आए हंै,डरने वाले व झुकने वालों में से नहीं है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल के नेताओं का जो पलायन हो रहा है, उन पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दबाव है। हमारे कर्मठ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पास भी भाजपा नेताओं के फोन आ रहे हंै। मैं आप सब से अपील करता हूं कि आप उन्हें एक लाईन में जवाब दें कि आपने रांग नम्बर मिलाया है और गलत जगह फोन लगाया है। मेरा दावा है कि भाजपा आपको दोबारा फोन नहीं करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष श्री बैज ने गत विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कहा कि हम जहां कहीं भी, छत्तीसगढ़ के किसी भी विधानसभा में जाते हैं तो लोग हमसे सवाल करते हंै कि कांग्रेस कैसे हारी? हमने तो कांग्रेस को वोट दिया था। इससे एक शंशय की स्थिति उत्पन्न होती है। मैं कांग्रेसजनों से अनुरोध करता हंू कि अतीत को भूलकर हम अपने-अपने बूथों में डटकर मुकाबला करें। भाजपा की वादा खिलाफी के खिलाफ संघर्ष करें। हम जनता के मुद्दों पर चुनाव लडेंग़े, जबकि भाजपा धर्म एवं आस्था के नाम पर चुनाव लडऩा चाहती है। कांग्रेस आंदोलन का दूसरा नाम हंै। हम किसान, अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं हर कमजोर वर्ग की लड़ाई को सडक़ से लेकर सदन तक लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी आज सडक में न्याय की लड़ाई को लेकर जनता के बीच मोदी सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हंै। हमें उनका साथ देना है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए महासमुंद लोकसभा सीट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की अन्य सीटों में भी हम डटकर मुकाबला करेंगे और हम जीतेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना प्रत्याशी जल्द से जल्द घोषित करना चाहिए। गत विधानसभा के आंकड़ों को मिला लिया जाए तो हम महासमुंद लोकसभा में भाजपा से हजारो वोट से आगे हैं। हमारे संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती से डटे हुए हैं और भाजपा को लोकसभा में पटखनी देने के लिए तैयार हंै। हम अपनी ताकत से और जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेंगे।
बैठक में सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने दीपक बैज को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार से मंैने जमीन से जुडक़र विधानसभा चुनाव जीता है, उसी प्रकार लोकसभा की आठों विधानसभा में अपने साथियों से जुडक़र कांग्रेस को जिताने के लिए मेहनत करूंगी।
बैठक में जिले के प्रभारी दिनेश यदु ने प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला ने सारी शिकवे शिकायतों को किनारे रख आगामी लोकसभा में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए कांग्रेसजनों से एकजुटता की अपील की।
बैठक में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दुर्गा सागर के अतिरिक्त महासमुंद जिला के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों ने भी अपनी बातें रखी। मंच का संचालन प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, जिला प्रभारी दिनेश यदु, सरायपाली विधायक चातुरी नन्द, संयुक्त महासचिव प्रदेश आलोक चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, वीरेंद्र सागर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, पुष्पेंद्र पटेल, रवि निषाद,आदित्य नारायण, रविशंकर कश्यप, विजय साहू, भूपेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण पटेल, महेन्द्र चन्द्राकर, अंकित बागबाहरा, यतेंद्र साहू, सत्यभामा नाग, नरेंद्र सेन, दाऊलाल चंद्राकर आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दी।