महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 फरवरी। संकल्प सूत्र धारण, चिन्तन शिविर एवं नारी सशक्तिकरण 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ बसना
में 23 फरवरी से 25तक आहुत है। परिवार में संस्कार, कलह व क्लेश खत्म करने, समाज में भाईचारा लाने के लिए आहुुत इस महायज्ञ का आमंत्रण आसपास के कई गांवों में दिया गया है। आगामी 25 फरवरी दिन रविवार को सभी संस्कार यथा पुंसवन, मुण्डन, नामकरण, अन्न प्रासन,
विद्यारंभ,दीक्षा, विवाह आदि नि:शुल्क सम्पन्न होंगे। प्रथम दिवस 23 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से भव्य जल कलश यात्रा सायंकाल 6 से 8 बजे तक संगीत प्रवचन पश्चात भोजन प्रसाद, द्वितीय दिवस 24 फरवरी शनिवार प्रात: 08 से 10 बजे तक 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ,
10.30 से 10.50 कार्यक्रम का उद्देश्य, कथन 10.50 से 11 बजे तक युग संगीत, 11 से 12.30 बजे तक उपासना, दोपहर 12.30 से 01.30 तक भोजन प्रसाद, 1.30 से 02.30 तक युग संगीत एवं साधना, सायंकाल 6 बजे से 08 हजे तक समयदान एवं अंशदान तथा दीप महायज्ञ, भोजन
प्रसाद का कार्यक्रम है। दूसरे दिन प्रात: 09 से 12 बजे तक नारी सशक्तिकरण, 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार,पूर्णाहुति होगी।