महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19फरवरी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हु लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने कहा। उन्होंने बैठक में जिले भर से आए ब्लॉक कांग्रेसाध्यक्षों से भी बात की। श्री बैज यहां कांग्रेसजनों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार की 5 साल के कामकाज और केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर लोगों के बीच जाकर प्रचार करें। कांग्रेस और भाजपा के काम में अंतर बताए। शाम 4 बजे शुरू हुई बैठक 6 बजे तक चली। बैठक में सरायपाली विधायक चातुरी नंद और जिला कांग्रेसाध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर सहित जिलेभर से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के बाद भी बैज ने पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के घर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा।