महासमुन्द

दुर्गा मंदिर का 35वाँ वार्षिक उत्सव 22 को
18-Feb-2024 2:49 PM
दुर्गा मंदिर का 35वाँ  वार्षिक उत्सव 22 को

पिथौरा,18 फरवरी। पिथौरा नगर मंदिर चौक में स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी जगतजननी माँ दुर्गा की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण हो रहे है। माता जी के प्राण प्रतिष्ठा का 35वाँ वर्षगाँठ 22 फरवरी गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष तेरस तिथी) को विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। 

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रात: 10 बजे अभिषेक हवन प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे माता जी की आरती होगी, संध्या 6.30 बजे महा आरती के पश्चात 56 भोग व पुड़ी सब्जी का आयोजन समस्त भक्तों के द्वारा लगाया जाएगा।

उक्त सभी कार्यक्रमों आप सभी भक्तगण नगर वासी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त  जानकारी मंदिर के पुजारी महाराज पं. ऋषिकेश शुक्ला ने दी।


अन्य पोस्ट