महासमुन्द
ट्रैक्टर की चपेट में छात्रा की मौत
18-Feb-2024 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 फरवरी। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सागुनढाप चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।
प्रार्थी अर्जुन साव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर बगारदरहा से अपने भाई के दोनों बच्चें रौनक साव एवं डिम्पल साव को संत अन्ना स्कूल छोडऩे सांकरा जा रहा था। इसी दौरान सागुनढाप चौक के पास पीछे से आ रही बिना नंबर ट्रैक्टर ने अर्जुन साव की मोटर सायकल को चपेट में ले लिया।
हादसे में मोटर सायकल में सवार तीनों गिर गये। जिससे डिंपल साव के ऊपर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रौनक साव व अर्जुन साव को हल्की चोटे आई है।
पुलिस ने सूचना पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304 (ए), 337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे