महासमुन्द

चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, जेवर-नगदी बरामद
18-Feb-2024 2:02 PM
चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, जेवर-नगदी  बरामद

महासमुंद, 18 फरवरी। महासमुंद पुलिस ने चोरी के एक मामले में चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लिया और चोरी गए जेवरात को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 13 फरवरी को प्रार्थी पारस निर्मलकर महासमुंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी को करीबन दोपहर 2.30 बजे अपने पत्नी व बच्चों को लेकर अपने घर पर ताला लगाकर अपने गृह ग्राम अछोला घूमने गया था। मेरे माता पिता अछोला में ही रहते हैं। दूसरे दिन 13 फरवरी को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे के आसपास अपने घर वापस आकर ताला खोलकर देखा तो मेरे घर के हाल में सीमेंट के बहुत सारे टुटे टुकड़े पड़े हुए थे। हाल का सिमेंट वाला खिडक़ी टूटा हुआ था। फिर अपने कमरे में जाकर देखा तो कपड़े बिखरे बड़े हुए थे आलमारी का लाक खुला हुआ था आलमारी को खोलकर देखा तो आलमारी के लाकर में रखे 08 नग सोने का छोटा लाकेट पत्ती वजनी करीबन 1.7 ग्राम, सोने का लाकेट वजनी 1.5 ग्राम, 01 जोड़ी चांदी का पायल करीबन 55 ग्राम, 01 नग ब्रेस्लेट चांदी का वजनी करीबन 33 ग्राम, 01 नग चांदी का सिक्का, 01 नग गोल्ड पट्टी लाकेट वजनी करीबन 02 ग्राम, 01 नग चांदी का चेन वजनी करीबन 09 ग्राम तथा नगदी रकम 8000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध/धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की तलाश जारी थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि धनश्याम मंडलोई सा. नयापारा महासमुंद व्यक्ति दलदली रोड महासमुंद में अधिक मात्रा में पैसा खर्चा कर संदिग्ध लग रहा है। मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुंचकर घेराबंदी पुलिस टीम पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम  घनश्याम मंडलोई उम्र 24 वर्ष सा. महासमुंद का निवासी होना बताया।

आरोपी के कब्जे से चोरी गए सारे सामान बरामद किए गए। यह सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुंद कोतवाली पुलिस की टीम के द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट