महासमुन्द
कचरे का ढेर देख दुकान मालिक को नपाध्यक्ष ने दी चेतावनी
17-Feb-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17फरवरी। सोमवार रात कार्यक्रम से लौटते हुए कचहरी चौक स्थित एक दुकान के बाहर सडक़ पर एकत्रित कचरे के ढेर पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की नजर पड़ी। श्रीमती महिलांग ने कार से उतरकर कचरे के ढेर की फोटो खींची और दुकानदार को भेज दुकान संचालक को अंतिम चेतावनी देते हुए दुकान का कचरा सडक़ पर फेंकने की बजाए पालिका द्वारा संचालित मिशन क्लीन सिटी की कचरा कलेक्शन वाहन में डालने के लिए कहा। कहा कि इसके बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई के साथ अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि शहर देश के ईस्ट जोन में प्रथम स्थान पर हैै। इसे हमेशा बरकरार रखना है। इसके लिए सभी को पालिका की अपील का ध्यान रखना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे