महासमुन्द
6 माह पहले पत्नी की बहन से शादी कर ली थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 फरवरी। महासमुंद जिले के गढफ़ुलझर में 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ शॉर्ट पीएम, मर्ग जांच, घटना स्थल के निरीक्षण और गवाहों के कथन के आधार पर भादवि की धारा, 302, 304 बी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि खुशबू मिरी गढफ़ुलझर की मौत की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के चौकीदार नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी थी। जिस पर बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर की। जांच के दौरान मृतका का मर्ग पंचनामा कार्रवाई नायब तहसीलदार बसना द्वारा की गयी। पुलिस ने त्वरित जांच कर कार्रवाई करते हुए घटना स्थल मौका निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन कर गवाहों का कथन लिया।
गवाहों ने अपने कथनों में बताया कि मृतका खुशबू मिरी पिता शिवशंकर खूंटे निवासी वार्ड क्रमांक 19 भंवरपुर का विवाह 25 वर्षीय गढफ़ुलझर निवासी वााराम मिरी से लगभग 6 वर्ष 6 माह पूर्व 2017-2018 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। उनका एक बेटा भी है। लेकिन वाराम मिरी का वर्ष भर से अपनी साली से प्रेम प्रसंग होने के कारण 6 माह पूर्व रक्षाबंधन के दिन वाराम मिरी अपनी साली कौशिल्या खूंटे को भगाकर गिरौदपुरी ले गया। जहां साली से शार्दी करने के बाद 3.4 दिनों बाद वापस अपने घर गढफ़ुलझर आ गया।
उसने अपनी पत्नी को बताया कि उसने अपनी साली से विवाह कर लिया है। तब से पति पत्नी खुशबू मिरी और वाराम मिरी का कौशिल्या को लेकर आपसी विवाद झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते खुशबू मिरी शराब पीने की आदी हो गयी थी। अक्सर शराब के नशे में अपने पति वाराम मिरी से झगड़ा कर अपने कमरे में जाकर सो जाती थी। इसी प्रकार 9 फरवरी 2024 को दोपहर लगभग 2.30 बजे शराब के नशे में झगड़ा होने के बाद अपने कमरे में चली गयी। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शाम लगभग 4.30 बजे तक खुशबू ने दरवाजा नहीं खोला तो पति वाराम मिरी और कौशिल्या ने उसे आवाज दी। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर दूसरे दरवाजे जहां से ईंटें रखी हुई थीं, हटाकर अंदर जाकर देखा तो खुशबू कोने में बैठी थी और एक स्कार्फ उसके गले फ ंसा हुआ था। उसे तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका खुशबू के शव का 10 फरवरी 2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई। मर्ग डायरी अवलोकन एवं घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन में पाया गया कि मृतका का पति वाराम मिरी, मृतका को आये दिन मारपीट कर प्रताडि़त करता था।
लगभग 06 माह पूर्व मृतका की बहन कौशल्या को घर में दूसरी पत्नी बनाकर लाया। तब से मृतका को और ज्यादा प्रताडि़त करने लगा था। मृतका के शार्ट पीएम रिपोर्ट में डाक्टर ने मृत्यु का कारण गला दबने व श्वास गति अवरोध होना बताया है।
मर्ग जांच में पाया गया है कि मृतका के पति वाराम मृतका को लगातार प्रताडि़त किया जाता था और 9 फरवरी 2024 को दोपहर लगभग 02.30 बजे मृतका से झगड़ा.विवाद कर स्कार्फ से गला घोंटकर जान से मार दिया। जो आरोपी वाराम मिरी द्वारा अपराध धारा, 302, 304 बी भादवि का घटित करना पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।