महासमुन्द

भारतीय सेना, पुलिस, वन विभाग में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण
12-Feb-2024 2:18 PM
भारतीय सेना, पुलिस, वन विभाग में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

ग्रामीण व शहरी युवाओं में प्रशिक्षण को लेकर उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 फरवरी।
जिले के युवाओं को पुलिस, वन, भारतीय सेना व अन्य भर्ती में भेजने के लिए स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में विभिन्न विभागों के सहयोग से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा के संरक्षण में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवाओं को तैयार कर रहे हैं। 

प्रशिक्षण संचालक टिकेश्वर साहू द्वारा जिले के 350 से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया गया। जिनको प्रतिदिन सुबह-शाम 5 से 8 बजे तक ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद राष्ट्रगान, व्यायाम, दौड़, कौशल अभ्यास, मेडिटेशन, योगा, बॉडी रिलैक्स स्ट्रेचिंग प्रशिक्षक के माध्यम से कराया जा रहा है। 

प्रशिक्षक सुभाष मंडल सीआरपीएफ, मनोज डडसेना पुलिस आरक्षक, चंद्रहास साहू एनसीसी ट्रेनर, सोनिया बांधे व्यायाम शिक्षक, सागर यादव योग शिक्षक, भूपेन्द्र डडसेना निज सचिव विधायक महासमुंद, कोनैन अहमद खेल शिक्षक के माध्यम से प्रतिदिन प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। 

प्रशिक्षण के सहयोगी मंगेश टांकसाले, चंद्र शेखर बेलदार, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संचालक नवकिरण अकादमी डी बसंत व विशेष रूप से के. के. चंद्राकर खेल शिक्षक केंद्रीय विद्यालय, सै. इरफान अली अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी, कपिल पेंदरिया योग शिक्षक पीजी कॉलेज, आशीष कुशवाहा व्यायाम शिक्षक सेजेस सांकरा, उदय मंडल राष्ट्रीय खिलाड़ी, अनिल कोसले, नीलेश महापात्रे, दुलामनी, सै. इमरान अली सचिव ओलंपिक संघ, राजेश शर्मा छात्रावास अधीक्षक, एसडीओपी पुलिस बागबाहरा का मार्गदर्शन मिल रहा हैं। 

प्रशिक्षण को सफल बनाने में विभिन्न विभाग खेल एवम् युवा कल्याण, पुलिस विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, नवकिरण अकादमी, खेल संघ व अन्य का सहयोग रहा हैं। 

इस भर्ती में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा, सशक्त, मजबूत, साहसी, निडर बनाया जा रहा हैं, जिसमें बालिकाओं में देशप्रेम, साहस व समर्पण देखा जा रहा हैं। 

भर्ती में युवाओं में उत्साह देखा जा रहा हैं जिसमें सबसे अधिक बालिकाएं शामिल हैं, जो सुबह-शाम 140 से अधिक बालिकाएं कठिन परिश्रम कर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसके लिए बालक बालिका को अलग अलग प्रशिक्षकों द्वारा व्यवस्थित रूप से अभ्यास कराया जा रहा हैं।

 प्रशिक्षण को नियमित रूप से चलाने के लिए भूत पूर्व सैनिक सेवा संघ का भी सहयोग मिलेगा व जिला प्रशासन द्वारा अग्निविर भर्ती 2024 की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू की जा रही है, जिसका लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं को मिलेगा।
 


अन्य पोस्ट