महासमुन्द

जंगल में महुआ शराब समेत लाहन बरामद
11-Feb-2024 2:25 PM
जंगल में महुआ शराब समेत लाहन बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 फरवरी।
अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। 

शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम बसना द्वारा ग्राम अखरभांठा थाना बसना से लगे जंगल से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर एवं 1400 किग्रा महुआ लाहन जब्त कर मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट कर धारा 34-1, 34-2 एवं 59 क आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नितेश सिंह बैस के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी आरक्षक संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ  शामिल रहे। 


अन्य पोस्ट