महासमुन्द

तनाव से निजात दिलाने परीक्षा पर्व कार्यक्रम
10-Feb-2024 2:10 PM
 तनाव से निजात दिलाने परीक्षा पर्व कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 फरवरी। परीक्षा के तनाव से बच्चों को निजात दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के सहयोग से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्रों, शिक्षकों एवं पालकों के लिए विषय विशेषज्ञ प्रतीक खरे सचिव छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अगस्टीन बर्नाड सदस्य छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सतीश नायर सहायक संचालक शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद, खेमराज चौधरी जिला बाल अधिकार संरक्षण अधिकारी के आतिथ्य में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा पर आधारित है। इसे परीक्षा पर्व 6.0 श्रृंखला में आयोजित किया गया है। देश भर में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ये कार्यक्रम 250 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

बच्चों को परीक्षा के भय से तनावमुक्त करने विषय पर विशेषज्ञ प्रतीक खरे सचिव छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने कहा कि इस कार्यक्रम में 28 मंत्र बच्चों के लिए, 6 मंत्र पालकों के लिए, एक मंत्र शिक्षक के लिए है। इस मंत्र के तहत परीक्षा को एक पर्व को रूप में देखने की बात करते हुए बताया कहा कि परीक्षा के भय से बच्चों में जो तनाव आता है, उसे मुक्त होने का मंत्र समाहित है।

श्री खरे ने बताया कि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो तनाव है उससे भागने के बजाय इस चुनौतियों का सामना करना चाहिए। जिससे सभी चुनौतियों को आसानी से सामना करने में बच्चे सक्षम बन सके। कोई भी व्यक्ति को चिंता करने के बजाय चिंतन कर योद्धा बनना चाहिए ये सभी की विस्तृत जानकारी एग्जाम वॉरियर्स किताब पर विस्तृत रूप से मिल सकती है। ज्ञान स्थायी होता है जानकारी स्थायी नहीं होती। इसलिए बच्चों को ज्ञानवान बनाने हेतु प्रयासरत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को पर्याप्त नींद पूरी कराना चाहिए इससे लर्निंग की गति बढ़ती है। खेलने कूदने का भी पर्याप्त अवसर देना चाहिए। साथ ही पढ़ाई में परिवर्तन करते हुए अन्य गतिविधियों का भी अवसर देना चाहिए। बच्चों को वर्तमान में जीने देना चाहिए जिससे उसके मन में विचलन न हो इसके लिए तैयार करना चाहिए।

कार्यशाला के संयोजक सतीश नायर सहायक संचालक शिक्षा विभाग महासमुंद ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारीए सारिका कुंजाम एबीईओ सहित पालकए बालक और शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद्राकर शिक्षक डाइट महासमुंद ने किया।

अन्य पोस्ट