महासमुन्द

युवतियां अपने अधिकारों को समझें और ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हों-सुधा
09-Feb-2024 2:18 PM
युवतियां अपने अधिकारों को समझें और ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हों-सुधा

समाज में महिलाओं के योगदान पर महिला मोर्चा का कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 फरवरी।
शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद द्वारा नवयुवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया थीं। विशष्टि अतिथि के रूप में सुजाता विश्वनाथन, जिला मंत्री निरंजना शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत 2047 अंतर्गत देश की नवयुवतियों को जागृत करनेए उनकी मेधा को पल्लवित करने एवं समाज में उनके योगदान को स्थापित करना था। इस अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालयीन छात्राओं ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। रंगोली, वाद-विवाद, भाषण स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने नवयुवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर जगह पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। फिर वह कोई भी क्षेत्र हो सेना या पुलिस विभाग, छोटे से लेकर बड़े पदों पर महिलाएं तैनात हैं और अपने मजबूत इरादों से खुद की पहचान बनाई है। युवतियां अपने अधिकारों को समझें व नित नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हों। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरुषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन डा.वाणी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कौशल्या देवी बंसल, पार्वती साहू, सुरेखा कंवर, सुशील कांति पटेल, गोपा साहू, लक्ष्मी साहू, प्रीति सोनी, सुनीता साहू, शुभ्रा शर्मा, डिगेश्वरी साहू, गिरिजा दास, चुनेश्वरी साहू, भगवती करकसे, सारिका यादव, सुनीता देवांगन एवं प्राचार्य डा.एसबी कुमार सहित महाविद्यालयीन शिक्षकाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट