महासमुन्द

बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा-अशवंत
09-Feb-2024 2:10 PM
बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा-अशवंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 फरवरी।
बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। देश में सर्वाधिक युवा है। बुजुर्ग उन्हें मार्गदर्शन देते रहे तो भारत को अग्रिम देश बनाया जा सकता है। यह बातें किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने अपने जन्म दिवस पर वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए एक समारोह में कहा। 

उन्होंने कहा कि आमतौर पर वृद्धश्रम में अपने माता-पिता को रखना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन आधुनिक जीवन प्रणाली में अकेलेपन को दूर करने के लिए यह जरूरी भी हो गया है। वृद्ध आश्रम को आधुनिक जीवन के अनुरूप व्यवस्थित रूप से निर्माण करने की जरूरत है। तभी इसकी प्रासंगिकता रहेगी। भारतीय संस्कृति में गृहस्थान के बाद वानप्रस्थ आश्रम को मानते थे। वृद्ध आश्रम को भी इस दृष्टि से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में बुजुर्ग का सदा आवश्यकता महसूस की जाती है। वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है कि वह अपने अनुभव का लाभ आने वाली पीढ़ी को आशीर्वाद के तौर पर दें। 
 


अन्य पोस्ट