महासमुन्द

ग्राम स्तर पर राजस्व शिविर
08-Feb-2024 1:57 PM
ग्राम स्तर पर राजस्व शिविर

महासमुंद,8फरवरी। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार सभी अनुभागों में राजस्व शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें समस्त हल्का पटवारियों द्वारा अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलों की ऑनलाईन भुईया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू.अभिलेखों की नकल प्रदाय करना, निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया जा रहा है। , तुमाडबरी, लोहारगांव, बोरियाझर, मुडिय़ाडीह, बेन्द्रीडीह, मोरधा, मुड़मार, कोसरंगी, खैरा, जीवतरा, कोना, जामपाली, तेलीबांधा, छपोराडीह, रायमुड़ा, कोलपदर, सिंघरूपाली, फुलवारी, खम्हारमुड़ा, रूमेकेल, मधुबन, जोबा, दर्रीपाली, मानपुर,केरामुड़ा, अमलोर, सुकुलबाय, गुडरूडीह परसवानी एवं लहंगर में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत ग्राम नर्रा, खट्टी, टेमरी, भलेसर, चिंगरिया, टुहलू, बीकेबाहरा, मोहन्दी, कन्हारपुरी, बरबसपुर, खुसरूपाली, डोकरपाली, मोंगरापाली,दारगांव, खोपली, कौंसरा, तुपकबोरा, सम्हर, भीमखोज, चरौदा, जामली, तमोरा, आमाकोनी, ओंकारबंद एवं दाबपाली में शिविर लगाया जाएगा।


अन्य पोस्ट