महासमुन्द

कॉलेज में भौतिक शास्त्र परिषद गठित, सम्मान समारोह
07-Feb-2024 2:49 PM
कॉलेज में भौतिक शास्त्र परिषद गठित, सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 फरवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में भौतिकशास्त्र परिषद का गठन तथा मेरिट के विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम कल सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। योगेश निषाद व साथियों ने सरस्वती वन्दना की। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच के माध्यम से स्वागत किया गया। विभागाध्यक्ष ने विभागीय प्रतिवेदन का पाठन किया और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। 

भौतिकशास्त्र परिषद के अध्यक्ष पद पर अखिल होता, अपाध्यक्ष डोमेन्द्र पटेल, सचिव कु. जागृति चौधरी व सह सचिव कु. नेहा साहू सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनित किये गए। इसके बाद परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गयी।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विज्ञान और कला को समरूप बताते हुए दोनों को साथ लेकर चलने की बात कही। विज्ञान संकाय अध्यक्ष करूणा दुबे ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। कार्यक्रम में पं. रविशंकर रायपुर की मेरिट लिस्ट 2021-22 के कु. प्रीति (गोल्ड मेडलिस्ट), कु. मनिषा चंद्राकर (द्वितीय स्थान), सतवंत सिंह (दसवां स्थान) तथा सत्र 2022-23 के प्रतीक्षा तिवारी (छटवां स्थान) का सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने मोमेंटो प्रदान कर किया। 

तत्पश्चात विभागाध्यक्ष एम.आर. धीवर द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल द्वारा भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा स्मृतिचिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालक नेहा साहू व कु. लक्ष्मी चंद्राकर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन डोमेंद्र पटेल द्वारा किया गया।

तत्पश्चात भौतिकशास्त्र विभाग व समस्त पदाधिकारी व छात्र-छात्राओं ने रूसा भवन के सामने स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम जगदीश सत्यम, जीवनलाल साहू, कु. दीप्ति पटेल, गौरव सोनी, रेशमा वर्मा, अनुराग सोनी, हरिशचंद निषाद व पूर्णिमा साहू एवं एम.एस.सी. भौतिक शास्त्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट