महासमुन्द

राजस्व प्रकरणों का हो रहा निराकरण
06-Feb-2024 3:29 PM
राजस्व प्रकरणों का हो रहा निराकरण

महासमुंद,6 फरवरी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी अनुभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को हल्का पटवारी स्तर पर ग्राम वार शिविर लगाकर  राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ने महासमुंद अंतर्गत बी.1 पठन  पाठन अन्य कार्य हेतु शिविर आयोजन करने ग्राम तिथिवार सूची जारी की है। उन्होंने समस्त हल्का पटवारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने  अधीनस्थ ग्रामों के कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर निर्धारित तिथि में आयोजित शिविर में बी.1 पठन पाठन एवं अपने दायित्व से संबंधित कार्य कराएं। साथ ही अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के मामलो की ऑनलाइन भुंइया में दर्ज करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना,  भू-अभिलेखों की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना,जाति प्रमाण हेतु वशांवली तैयार कर  प्रदाय करना एवम राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें।

अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि आज बागबाहरा अनुभाग अंतर्गत 6 फरवरी को ग्राम बंसुलाडबरी, मोंगरापाली, खेमड़ा,  बोडऱीदादर, सुवरमाल, घोयनाबाहरा, बकमा,  में शिविर लगी है।

इसी तरह ग्राम स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण पश्चात तहसीलदारों द्वारा ग्राम पंचायतों में 1 मार्च से शिविर लगाए जायेंगे। 


अन्य पोस्ट