महासमुन्द

कोमल को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण
06-Feb-2024 2:22 PM
कोमल को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 फरवरी।
शासकीय प्राथमिक शाला रामसागरपारा में पदस्थ शिक्षक कोमल दीवान को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नवकिरण अकादमी महासमुंद के सभागार में उक्त पुरस्कार योगेशवर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी, संदीप दीवान सांसद प्रतिनिधि, दाऊ लाल चंद्राकर के हाथों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार को शिक्षक ने स्कूल के विद्यार्थियों, समिति के सदस्यों, ग्रामवासियों को समर्पित किया है। श्री दीवान को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित होने पर समीर प्रधान प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पटेवा, लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गजेन्द्र ध्रुव, सारिका कुंजाम सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हीना ढालेन, जागेश्वर सिन्हा विकासखंड श्रोत समन्वयक, राजू देवांगन संकुल समन्वयक, शाला प्रबंधन समिति,शिक्षाविद कमल ध्रुव एवं संकुल के शिक्षकों आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 
 


अन्य पोस्ट