महासमुन्द

संस्कृति सामान्य ज्ञान परीक्षा, प्रावीण्य सूची में सरायपाली से 14 बच्चे
05-Feb-2024 4:48 PM
संस्कृति सामान्य ज्ञान परीक्षा, प्रावीण्य सूची में सरायपाली से 14 बच्चे

 छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 फरवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति सामान्य ज्ञान परीक्षा जिला महासमुंद में जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह महासमुंद में संचालित शासकीय कॉलेज की प्राचार्य टॉ अनयगा अगताल के मुख्य आतिथ्य में जिला महासमुंद में संचालित शासकीय कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अनसूया अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व जिला समन्वयक बोध राम साहू की अध्यक्षता में आहुत हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संदीप दीवान उपस्थित रहे।

डॉ.अनसूया अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति को जीवन जीने का आधार बताया और कहा कि आप आगे बढि़ए, लेकिन संस्कारों को साथ लेकर।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संबंध में जिला सचिव भरत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 300 विद्यालयों के 11 हजार 800 बच्चे शामिल हुए। जिसमें सबसे अधिक बच्चे महासमुंद ब्लॉक से शामिल हुए। उन्होंने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों का भारतीय संस्कृति से परिचय कराना व बच्चों को संस्कारित करना है।

जिला स्तर प्रावीण्य सूची में सरायपाली से 14 बच्चों को स्थान प्राप्त हुआ है। महासमुंद जिले से कक्षा आठवीं की छात्रा विद्या भोई को राज्य में स्थान प्राप्त होने पर अतिथियों ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

 जिले में कक्षा पांचवी से महाविद्यालय तक नौ वर्गों में प्रथम,  द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल व नगद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं ब्लॉक महासमुंद में नौ वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं संस्था प्रमुखों व प्रभारी शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जागेश्वर सिन्हा ने भारतीय संस्कृति की विशेषता बताते हुए संस्कृति परीक्षा को पूरे जिले के सभी विद्यालयों पर लागू करने हेतु पहल करने की बात कही। डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर ने आगामी वर्ष से इस परीक्षा को सभी विद्यालयों में लागू करने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। गायत्री परिवार इस कार्य को हाथ में लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है अपनी संस्कृति और संस्कार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

 कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ललित मेश्राम ने किया। कार्यक्रम में एमएल साहू, रिखीराम साहू, परस चौहान, संतुलाल साहू, नरेंद्र नायक, हीरालाल साहू, धनवंतरी सिन्हा, धनीराम चक्रधारी, युवा प्रकोष्ठ से नरेश साहू, आशीष साहू, खेमीन साहू समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट