महासमुन्द
महासमुंद के नए एसपी बने आशुतोष सिंह
05-Feb-2024 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5फरवरी। छग में सत्ता परिवर्तन के बाद आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार 4 फरवरी की देर रात चार अलग-अलग स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसमें 45 आईपीएस अधिकारियों का प्रभार बदला गया।
महासमुंद में पदस्थ एसपी धर्मेन्द्र सिंह के ट्रेनिंग में चले जाने के बाद राजेश कुकरेजा को प्रभार दिया गया था। अब नये आदेश में सारंगढ़- बिलाईगढ़ के एसपी आशुतोष सिंह ( भापुसे 2011) को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे