महासमुन्द

दीर्घशंख प्रज्ञालन के पूर्व नियमित योगाभ्यास आवश्यक-स्वामी विद्यानंद
05-Feb-2024 3:23 PM
दीर्घशंख प्रज्ञालन के पूर्व नियमित योगाभ्यास आवश्यक-स्वामी विद्यानंद

11 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 5 फरवरी। दिव्य जीवन संघ, शिवानंद योग मित्र मंडल,  शिवानंद मातृशक्ति समिति द्वारा 11 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर स्वामी शिवानंद सरस्वती योग भवन कचहरी चौक महासमुंद में आरम्भ हुआ। शिविर शिवानंद कुटीर योगाश्रम डोंगरगढ़ के संचालक व योगाचार्य स्वामी विद्यानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 

ज्ञात हो  कि इस 11 दिवसीय योग शिविर में योगाभ्यासी प्रशिक्षणार्थियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा व षटकर्म की क्रिया, दीर्घशंख प्रज्ञालन एवं जलनेती, कुंजल की क्रियाएं कराई जावेगी।  शिविर में स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि दीर्घशंख प्रज्ञालन के पूर्व योगासन करना अति आवश्यक होता है जिससे शंख प्रज्ञालन क्रिया में कठिनाइयां नहीं आती है। अत:आग्रह है कि योग शिविर में शामिल होकर पंजीयन करा लें। वे ही दीर्घशंख प्रज्ञालन के पात्र होंगे। विदित हो कि दीर्घशंख प्रक्षालन की क्रिया महत्वपूर्ण है, जो स्वामी के निर्देशन में किया जाता है। जो संपूर्ण शरीर के शुद्धिकरण का अभ्यास है।

योगाभ्यास का समय पुरुष वर्ग महिला वर्ग संयुक्त समय प्रात:5.30 बजे से 7 बजे एवं सायं 6.30 से 8 बजे महिला वर्ग बच्चों का दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन रोगोपचार के लिए प्रात: 7 से 8 तक समय निर्धारित किया गया है। जिसमें स्वामी जी रोग उपचार के लिए आसन बताएंगे। आयोजकों ने नगर व ग्रामवासियों से योग शिविर में शामिल होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है।  शिविर में योग के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को मूंग चने का आहार दिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट