महासमुन्द

ट्रक पेड़ से टकराया, लगी आग, लाखों का नुकसान
04-Feb-2024 4:13 PM
ट्रक पेड़ से टकराया, लगी आग, लाखों का नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी।
एनएच.53 में शनिवार को नवागांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक नेशनल हाईवे से उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ट्रक में स्क्रैप लोड था। आग लगने से 16-17 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर डायल 112 और टोल पेट्रोलिंग ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पटेवा पुलिस के अनुसार ट्रक एमएच 04 एचएस 2236 कटक ओडिशा से भिलाई जा रहा था।

ट्रक में स्क्रैप था। एनएच-53 पटेवा नवागांव के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे से उतरकर झाड़ से टकरा गया। जिसके बाद उसमें आग लग गई। चालक उमेश सिंह बलिहार ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर डायल 112 और टोल पेट्रोलिंग ने पहुंचकर टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पाया। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी एनएच-53 में धान से भरे ट्रक में आग लग गई थी। चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। ट्रक में लोड करीब 50 कट्टा धान भी जल कर राख हो गया था।

 

 


अन्य पोस्ट