महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 फरवरी। समीप के ग्राम लाखागढ़ के स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई 8 दुकानों को तोडऩे के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं तोड़े जाने से क्षुब्ध लाखागढ़ की महिलाएं सोमवार को प्रशासन को चूडिय़ां भेंट करेंगी।
प्रशासन की कार्यशैली से आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि पूरा लाखागढ़ ग्राम के एकमात्र स्कूल को बचाने जुटा है, परन्तु प्रशासन आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा, एवं तहसीलदार पिथौरा को दिए एक आवेदन में कहा है कि गांव के स्कूल की जमीन पर दबंगों द्वारा बेजा कब्जा कर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसीलदार द्वारा काम रोक कर सुनवाई की गई।
सुनवाई में ग्रामीणों के आरोप की पुष्टि के बाद अवैध कब्जा हटाने आदेश दिया गया था, परंतु दो माह बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीण खासे आक्रोशित हंै। महिलाओं ने सोमवार को प्रशासन को जगाने के लिए उन्हें चूडिय़ां भेंट करने का निर्णय लिया है।
ज्ञात हो कि लाखागढ़ निवासी गीता बंजारे, उर्मिला कोनारिया, अमला कोसरिया, मंजू कोसरिया , शशी कला, सरोज एवं जैनब सहित अनेक महिलाओं के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है, जिसमें अनावेदक के विरुद्ध छ.ग. रा. संहिता 1959 की धारा 248(1) के तहत रुपये 1000.00 (एक हजार रुपये ) अर्थदण्ड रोपित कर अतिक्रमण भूमि से केजा कब्जा हटाये जाने का आदेश पारित किया गया था, परन्तु कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ी भेंट करने का निर्णय लिया है।