महासमुन्द
महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि
31-Jan-2024 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 जनवरी। कल मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मौन दिवस के रूप में मनाई गई। नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएमओ टॉमसन रात्रे, पार्षद अमन चंद्राकर, सब इंजीनियर, दिलीप कश्यप, करण यादव, सीताराम तेलक, राजस्व निरीक्षक अनीश ठाकुर, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्षद अमन चंद्राकर, राहुल चंद्राकर मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे