महासमुन्द

हल्दी कुमकुम 2 को, तैयारी बैठक
31-Jan-2024 2:54 PM
हल्दी कुमकुम 2 को, तैयारी बैठक

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद,31जनवरी। शहर के बीटीआई रोड स्थित गुरु गोविंद सिंग उद्यान में आगामी 2 फरवरी को पालिकाध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने सभाकक्ष में आयोजन समिति और महिलाओं के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।


अन्य पोस्ट