महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 31 जनवरी। पिता की हत्या के मामले में दो भाइयों कोआजीवन कारावास मिला है। द्वितीय अपरसत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पाण्डेय ने दोष सिद्ध होने पर पिथौरा थाना के ग्राम कैलाशपुर डोंगरीपाली निवासी जगदीश यादव 40 साल और ग्राम कौडय़ापारा निवासी पुरुषोत्तम यादव 28 साल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 2 अप्रैल 2023 को ओम प्रकाश यादव को उसके बड़े भाई पुरुषोत्तम ने फ ोन पर बताया कि पिताजी नहीं रहे। इस पर वह अपने छोटे जीजा अरुण और दीदी कमला के साथ गांव पहुंचे। जहां पहले से ही पुलिस, सरपंच, कोटवार, चाचा रवि यादव और उसके दोनों भाई जगदीश यादव व पुरुषोत्तम यादव मौजूद थे। इसके बाद दोनों ने ओमप्रकाश को बताया कि परसों पिताजी ने मां के साथ मारपीट की थी। इसी बात पर रात में हल्का विवाद हुआ था। आगे की जानकारी वे नहीं दे पाए। इस पर सभी की उपस्थिति में जब रजाई हटाकर पिताजी मंगलू यादव को देखा तो सिर, दोनों कान में चोट के निशान थे। आंख के पास चोट व गले में रस्सी के निशान दिखे। पूर्व में मंगलू ने जगदीश व पुरुषोत्तम के नाम की जमीन 20 लाख रुपए में बेचकर 15 लाख रुपए अपने दामाद नरेंद्र यादव को दिए थे। डेढ़ लाख रुपए ओमप्रकाश और ढाई लाख पुरुषोत्तम को मिले। इसलिए दोनों पर उन्हें कुछ गलत करने का शक हुआ। विवेचनाके दौरान पीएम से यह तथ्य सामने आया कि मंगलू की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की है। इस पर अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलू ने शराब पीकर गाली-गलौच की। मना करने पर नहीं माना तो उसेक साथ मारपीट की। बाद में लकड़ी और पाइप से मारपीट कर रस्सी से उसकी गला घोंट दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सभी सामान घर से बरामद कर विवेचना के बाद मामला कोर्ट को सौंपा था। जहां आरोप सिद्ध होने पर दोनों बेटों को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और सौ-सौ रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।