महासमुन्द
पिछले साल की तुलना में इस बार 941 विद्यार्थी कम
महासमुंद, 31जनवरी। महासमुंद जिले में इस सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में 941 विद्यार्थी कम हुए हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या साल.दर.साल कम हो रही है। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में दसवीं के 14 हजार 151 विद्यार्थी और बारहवीं के 10 हजार 324 कुल 24 हजार 475 विद्यार्थी परीक्षामें शामिल होंगे जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। पिछले साल 25 हजार 416 ने परीक्षादी थी।
शिक्षा विभाग से प्राप्त पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो शिक्षा सत्र 2019.20 में सबसे अधिक कुल 29 हजार 187 ने बोर्ड परीक्षा दी थी। कोरोना काल में प्रमोशन मिलने के चलते विद्यार्थियों की संख्या 10वीं व 12वीं में बढ़ी थी। परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थी अधिक हो गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विद्यार्थियों की संख्या घट रही है। दूसरी ओर पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ाने पर ही जोर दे रहे हैं। जिसके कारण विद्यार्थी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं।
इस तरह साल-दर-साल जिले में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। पिछले पांच सालों में शिक्षा सत्र 2019.20 मेंसबसे अधिक कुल 29 हजार 187 ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसके बाद आंकड़ों में गिरावट हो रहा है। सत्र2020-21 में 26 हजार 472, 2021-22में 25 हजार 873, 2022-23 में 25 हजार 416 विद्यार्थी शामिल हुए और 2023-24 में 24 हजार 475 विद्यार्थी शामिल होंगे।