महासमुन्द
महासमुंद, 28 जनवरी। शासकीय प्राथमिक शाला रामसागरपारा में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के साथ शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी गली भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक दुष्यंत सिन्हा,शाला प्रबंधन समिति सदस्य, देशभक्त खिलेश्वर ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कोमल सिंह दीवान ने किया।
पालिका में अध्यक्ष राशि ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस नगर पालिका कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और देश की आजादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों का याद कर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व उन्होंने पार्षदों के साथ शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सीएमओ टॉमसन रात्रे, पार्षद मीना वर्मा, डमरूधर मांझी, मनीष शर्मा, बड़े मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, राजेश नेताम, राहुल चंद्राकर, महेंद्र जैन, महिला नेत्री सुधा साहू, सब इंजीनियर दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर, राजस्व प्रभारी अनीश ठाकुर, इंदर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
महासमुंद, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कलेक्टर प्रभात मलिक ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने के अवसर एवं संविधान लागू होने में महापुरुषों के बलिदान, त्याग एवं संघर्ष को इंगित करते हुए इस दिवस को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत संविधान लागू होने के 74 साल में देश ने काफी प्रगति की है लेकिन अभी भी और प्रगति की जरूरत है। सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करें। कलेक्टर श्री मलिक ने अपने सरकारी निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, श्रवण कुमार टंडन, जनपद सीईओ मिषा कोसले सहित कलेक्टोरेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
