महासमुन्द
सशिमं वार्षिकोत्सव में शामिल हुई महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जनवरी। सरस्वती शिशु मंदिर कोमाखान में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आहुत हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू उपस्थित हुई। उन्होंने कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्थानीय संस्कृति व अपनी प्रतिभा को मंच पर समस्त अतिथियों, पालकगणों एवं ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया। मंचासीन मुख्य अतिथि सहित विभिन्न अतिथियों, प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन तालियों के साथ किया गया।
सुधा साहू ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर अनुशासन एवं संस्कृति के संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं। जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है। जिसे बच्चों में प्रारंभिक दौर से ही होना चाहिए और सदैव अपने लक्ष्य को याद करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए।
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर हमारी धार्मिक संस्कृतिए संस्कारों की पाठ शाला है। जहां देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य और आचार्य अपना खून पसीना बहा कर विद्यालय के बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करते हैं।
श्रीमती साहू ने पलकों को बताया कि आचार्यगण वेतन के लिए नहीं बल्कि आप के बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने के लिए काम करते हैं ताकि आपका बच्चा आगे अपने जीवन में ऊंचाईयों को छूये। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रकल्प कसेकेरा के प्राचार्य वीरेन्द्र साहू, श्री ज्वाला जी, सेवा समिति कोमाखान के सचिव अजय अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि आशीष वाकड़े, उमा सोनी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा कोमाखान, प्राचार्य उषा ठाकुर सहित विद्यालयीन स्टाफ, पालक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।