महासमुन्द
पिथौरा, 24 जनवरी। प्रदेश के प्रसिद्ध पत्रकार अध्यात्मिक चिंतक और प्रखर वक्ता पंडित संदिप अखिल का वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ पिथौरा के ग्राम लहरौद में एक समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों और ग्रामवासियों ने शिरकत की। ग्राम लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित रामरसायन में बड़ी संख्या मे उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध पत्रकार एवं आध्यात्मिक चिंतक पं. संदिप अखिल ने कहा कि भगवान श्री राम केवल भारत वर्ष में पूजनीय नहीं है।
अपितु अखिल ब्रह्माण्ड नायक है और पुरी दुनिया में पूजे जाते हैं। विश्व के कई देशों में रामचरित मानस पढ़ा व सुना जाता है, कई देशों में राम लीला का मंचन होता है।
पं. संदिप अखिल ने राम चरित मानस पर अपना व्याखान देते हुए कहा कि राम भारतीय जन मानस की संवेदना है राम चरित मानस के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने भारतीय समाज को आधात्मिक दिशा देने का काम किया है राम जन जन के आत्मा में बसे हैं। राम हमारे आदर्श है राम स्वयं पूर्ण ब्रम्ह होने के साथ ही एक पुत्र पति भाई और अन्य रिश्तो को सात्विक और पवित्र ढंग से निभाने का संदेश दुनिया को दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य युगों की तुलना में कलयुग में भगवान को पाना आसान है क्योंकि कलयुग में भगवान का नाम सुमिर सुमिर कर ही भौ सागर से पार हुआ जा सकता है।
कथा त्रवण करने पहुंचे बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कथा प्रवक्ता पं. संदिप अखिल का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश का माहौल राममय हो गया है।