महासमुन्द

विधायक चातुरी के संग गणतंत्र यात्रा
24-Jan-2024 4:06 PM
विधायक चातुरी के संग गणतंत्र यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24जनवरी। सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में ग्राम डुडूमचुआं में गणतंत्र यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राज्यगीत गाकर गांव की गलियों में रैली निकाली गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वे गांव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों और वहां उपस्थित युवाओं से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। इस दौरान विधायक के द्वारा ग्राम डुडूमचुआं में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया।

उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और बैटिंग कर खेल की शुरूवात की। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार या जीत नहीं बल्कि खेल भावना मायने रखती है। हम सब को कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। क्योंकि खेलों से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है।

कार्यक्रम में सरपंच शांति साहू, जयलाल जायसवाल, तैनूरत्न जगत, परशु राम राठिया, भगवानू साहू, एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भीष्म देव पटेल, उपाध्यक्ष शरद यादव, शुभचंद मानिकपुरी, जयराम राठिया, पद्मा साहू, मधुमिता सारथी, गिरधर राठिया, फुलसाय निषाद, मंगल सिंह सिदार, खिलेश्वरी, दामिनी, शशिकांत चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान, दुष्यंत साहू सहित ग्रामवासी, खिलाड़ीगण व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट