महासमुन्द
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
24-Jan-2024 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जनवरी। जिले में गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रात: 9 बजे शुरू होगा। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे