महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जनवरी। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी व विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला करने से साफ जाहिर होता है कि भाजपा राहुल गांधी की यात्रा से डरी हुई है।
श्री चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते कहा कि भाजपा की असम सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले करवा रही है। पिछले कुछ दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर योजनाबद्ध हमले किए गए। उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को फाडऩे की घटनाएं हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रही सफलता और लोगों के व्यापक जनसमर्थन से भाजपा डरी हुई है।
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई को लेकर जो सवाल सामने आ रहे हैं। तथा इन बातों को लेकर लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनता दिख रहा हैए जिससे भाजपा में बेचैनी है। मोदी के इशारे पर भाजपा शासित राज्यों में श्री गांधी की यात्रा पर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। इसका स्पष्ट उदाहरण असम में देखने को मिल रहा है। जहां न्याय यात्रा पर हमला एवं राहुल गांधी को एक मंदिर में जाने से रोका गया। श्री चंद्राकर ने कहा कि गोड़से की विचारधारा से प्रेरित लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं। इसी घबराहट में ऐसे असंवैधानिक कदम भाजपा की सरकार उठा रही है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि इस यात्रा को भाजपा हर हालत में बाधित करना चाहती है। क्योंकि वह नहीं चाहती कि दबे-कुचले लोगों को यह पता चल सके कि भाजपा शासन में देश किस कदर सामाजिकए आर्थिक रूप से पिछड़ गया है। रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार बात करने से कतराती है। राहुल गांधी आम लोगों को यही बताने के लिए यात्रा पर निकले हैंए जिसे भाजपा हर हाल में बाधित करना चाहती है। श्री चंद्राकर ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि जातिवादए धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए भाजपा ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। देश के सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचाए तथा देश में केवल बेरोजगारी दर बढ़ा। मोदी के 10 सालों का हिसाब जनता आगामाी लोकसभा चुनाव में करेगी।