महासमुन्द

कई जगह बूंदाबांदी-बारिश, कुछ सोसायटियों में धान खरीदी प्रभावित
24-Jan-2024 2:58 PM
कई जगह बूंदाबांदी-बारिश, कुछ सोसायटियों में धान खरीदी प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जनवरी।
जिले में अनेक स्थानों पर लगातार बूंदाबांदी बारिश के चलते कुछ सोसायटियों में धान खरीदी प्रभावित हो रही है।
बीते सप्ताह भर से जिले में बदली की मौसम है और बीच-बीच में बूंदाबादी होती रही। मकर सक्रांति के बाद जिले में सूरज नहीं दिखा है और कई स्थानों पर जमकर बारिश भी हुई है। अत:  मंगलवार को सरायपाली, बसना और पिथौरा अंचल में कुछ स्थानों पर बारिश होने के बाद धान खरीदी बंद करनी पड़ी है। फड़ गीला होने के कारण आज भी इन सोसायटियों में खरीदी प्रभावित है। 

जिले के जिन-जिन समितयिों में धान खरीदी कल नहीं हो पाई है, वहां आज आने वाले किसानों के टोकन की वेलिडिटी बढ़ा दी गई है। इसी तरह प्रति एकड़ धान खरीदी की लिमिट 21 क्विंटल होने से आवक बढऩे के मद्देनजर 2 लाख 75 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 3 लाख, 80 हजार क्विंटल कर दी गई है। लिमिट बढऩे के कारण धान की आवक सोसायटियों में बढ़ऩे की उम्मीद के साथ-साथ आवक वाली सोसायटियों में धान खरीदी की दिक्कतें बढऩे की संभावना बताई जा रही है। 

धान  खरीदी के लिए मात्र 5 दिन शेष रह गए हैं। आज तक 1 लाख, 44 हजार 034 किसानों से कुल खरीदी 97लाख106 हजार 12.40 क्विंटल करीब 21.20 अरब रुपए का धान खरीदा जा चुका है।  जबकि अभी और धान खरीदना बचा है।

मंगलवार के लिए 3 लाख,42 हजार क्विंटल का टोकन काटा गया था। जबकि बारशि के कारण 3 लाख 22 हजार क्विंटल धान ही खरीदा जा सका।
 


अन्य पोस्ट