महासमुन्द

आवेदन आमंत्रित
23-Jan-2024 3:43 PM
आवेदन आमंत्रित

महासमुंद,23 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालकए समग्र शिक्षा जिला महासमुंद के अनुमोदन पश्चात् समग्र शिक्षा के तहत् पीएम श्री योजना 2023.24 के अंतर्गत जिले के चयनित 08 विद्यालयों में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की निर्धारित मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से 03 माह कार्य पर रखे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन होगा। कार्यालय में स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 अपरान्ह 12 बजे तक निर्धारित है। उक्त पद की न्यूनतम अर्हताएं, नियम व शर्तो की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु जिलें की वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट