महासमुन्द
जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा, हवन पूजा
23-Jan-2024 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ईडब्लूएस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गलियों को भगवा रंगों के तोरण से सजाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने रंंगोली बनाई। स्वच्छता सप्ताह भी मनाया।
कल सुबह कॉलोनी की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टर कॉलोनी के पास मंदिर से होकर वापस कालोनी पहुंची।
इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं ने भी भाग लिया। पश्चात हवन पूजा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अपने-अपने घरों में पूजा अचर्ना के बाद कॉलोनी के मध्य श्रीराम नाम का दीप प्रज्जवलित कर रामपाठ और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे