महासमुन्द

क्रिकेट: छग की अंडर 14 टीम में आयुष-अनमोल का चयन
23-Jan-2024 2:24 PM
क्रिकेट: छग की अंडर 14 टीम में आयुष-अनमोल का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जनवरी।
आज 23 जनवरी से सेंट्रल जोन राजसिंह डूंगरपुर में आयोजित छग की अंडर 14 टीम में जिले के प्रतिभावन क्रिकेटर आयुष द्विवेदी व अनमोल द्विवेदी का चयन हुआ है। वे उत्तराखंड, विदर्भ, राजस्थान, यूपी, एमपी, सीजी की टीम में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में 9 मैच खेलते हुए 61 विकेट लिए और अनमोल ने 9 मैच में 523 रन बनाये। जिसके आधार पर इनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित होने पूर्व छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन मैच रखा गया। जिसके पहले मैच में बस्तर के विरूद्ध खेलते हुए अनमोल ने 138 गेंद खेलकर 83 रन व आयुष ने 51 रन बनाए व टीम के लिए 2 विकेट झटके। कांकेर के विरुद्ध खेलते हुए अनमोल ने 113 रन व आयुष ने 8 ओवर में मात्र 13 रन देकर 5 विकेट लिया। कोरबा के विरूद्ध अनमोल ने 36 रन व आयुष ने मात्र 25 रन देकर 4 विकेट लिये। 

इसी तरह जशपुर के विरूद्ध अनमोल ने मात्र 5 रन व आयुष ने 8 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। भिलाई के विरुद्ध अनमोल ने 81 रन व आयुष ने दो पारियों में 12 विकेट लिए। दुर्ग के विरूद्ध अनमोल ने 89 रन बनाए। आयुष ने 2 पारियों में 13 विकेट झटके। बिलासपुर के विरूद्ध खेलते हुए हुए अनमोल ने मात्र 9 रन बनाए और आयुष ने 11 विकेट झटके । रायपुर के विरूद्ध अनमोल ने 60 रन बनाए व आयुष ने दोनों पारियों में क्रमश: 6 और 2 विकेट झटके। 

अंतिम फाइनल मुकाबले में अनमोल ने दो पारियों में 15 और 32 रन का योगदान दिया था। वहीं आयुष ने 4 विकेट लिए थे। इस तरह चयन प्रतियोगिता मैच में अनमोल ने प्लेट अ ग्रुप में सर्वाधिक 237 रन व एलिट ग्रुप में दूसरा सर्वाधिक 286 रन बनाए। अनमोल ने महासमुंद टीम के कप्तानी करते हुए ंमहासमुंद को फाइनल तक लेकर गए और उपविजेता बना। उन्हें प्लेट कंबाइन टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया जिसमें भी टीम उपविजेता रही।

उनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ अंडर 14 टीम का कप्तान चुना गया और आयुष ने प्लेट ग्रुप मैच में दूसरा सर्वाधिक 13 विकेट व एलिट ग्रुप में सर्वाधिक 48 विकेट लिए। इस आधार पर इनका चयन हुआ है। इस जीत पर क्रिकेट संघ के सचिव विनोद शर्मा, अध्यक्ष शशांक मोघे व सलीम कुरैशी, दिनेश, राजेश शर्मा, तुषार चौहान, आनंद कामदार,टीम के कोच एवं मैनेजर आलोक द्विवेदी, तृपेश साहू एवं शैलेश शुक्ला ने दोनों खिलाडिय़ों के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी क्रिकेट संघ ने विज्ञप्ति में दी।
----------------


अन्य पोस्ट