महासमुन्द

23वीं राज्य स्तर जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में महासमुंद उपविजेता
23-Jan-2024 2:23 PM
23वीं राज्य स्तर जूनियर  बालिका बॉल बैडमिंटन  स्पर्धा में महासमुंद उपविजेता

महासमुंद, 23 जनवरी। 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कबीरधाम जिले ने महासमुंद को हराकर जीत लिया है। बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर सेमी फाइनल में पहुंची महासमुंद जिले की टीम उप विजेता रही।

23वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजिम लोचन स्टेडियम राजिम जिला गरियाबंद में छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ एवं जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 जनवरी तक आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले की बालिका टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। महासमुंद का फाइनल मैच कबीरधाम की टीम से आज हुआ।

महासमुंद की बालिका टीम ने मुंगेली, राजनांदगांव को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जिसमें दंतेवाड़ा को 35. 30, 32.35,  35.31 अंकों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में महासमुंद ने बीएसपी को 35.30, 30. 35, 35.29 अंकों से हराया। फ़ाइनल में पहुंचने पर जिले की सभी बालिका टीम, कोच अंकित लूनिया व मैनेजर सेवन दास मानिकपुरी को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद राशि महिलांग, तन्मय लूनिया, युगल चंद्राकर, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, तारिणी चंद्राकर, राकेश थवाइत, रविंदर गुरुदत्ता, रवि ज्वेलर्स, मोबीन कुरैशी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय भारद्वाज ने बधाईयां दी है। 
 


अन्य पोस्ट