महासमुन्द

स्टेडियम में फिर से जीवंत होगी लोरिक चंदा की गाथा
22-Jan-2024 2:24 PM
स्टेडियम में फिर से जीवंत होगी लोरिक चंदा की गाथा

महासमुंद, 22 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर मिनी स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की 120 छात्राओं द्वारा लोरिक चंदा पर गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

समूह नृत्य के निर्देशक व्याख्याता तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि लोरिक चंदा छत्तीसगढ़ की बहुत प्राचीन लोक गाथा है। पुराने जमाने में गांवों में कलाकार रात में मंच पर गीत और नृत्य के माध्यम से लोरिक और चंदा की गाथा को सुनाया करते थे। वर्तमान में यह लोककला विलुप्त हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राएं छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली सांस्कृतिक विधा को फिर से सबको याद दिलाना चाहती हैं। जिसके लिए वे हर दिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं।


अन्य पोस्ट