महासमुन्द

सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ पालिका कार्यालय
21-Jan-2024 7:19 PM
सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ पालिका कार्यालय

महासमुंद, 21 जनवरी। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के संयोजन में सुंदर कांड का पाठ और श्रीराम नाम का सवा लाख जाप के साथ राम नाम का लेखन किया गया। काय्र्रकम का उद्देश्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में भक्तिमय माहौल शहर में भी भक्तिमय बनाना है। आयोजन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नपाध्यक्ष समेत सभी ने शहरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 11 ब्राम्हणों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद पालिका कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई जो नेहरू चौक, गोल बाजार और गांधी चौक होते हुए राम जानकी मंदिर परिसर पहुंची। जहां राम नाम जाप लेखन को भगवान श्रीराम को समर्पित

किया। बाद राम मंदिर परिसर शोभायात्रा शहर भ्रमण कर पालिका कार्यालय पहुंच समाप्त हुई। कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग,  सीएमओ टॉमसन रात्रे, पार्षद मीना वर्मा, मनीष शर्मा, माधवी महेंद्र सिक्का, राजू चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर,सरला गोलू मदनकार, हाफिज कुरैशी, महेन्द्र  जैन के अलावा लता चंद्राकर, युवराज साहू के साथ पालिका के अधिकारी.कर्मचारी व नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट