महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जनवरी। नगर पालिका सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में कल शुक्रवार को प्रेसीडेंट इन काउंसिल और परिषद की बैठक आहुत हुई। बैठक में कुल 36 प्रस्ताव लाए गए जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, सीएमओ टॉमसन रात्रे, सभापति बबलू हरपाल, पवन पटेल, अमन चंद्राकर, निखिलकान्त साहू, डमरूधर मांझी, सरला गोलू मदनकार समेत अन्य पार्षद उपस्थित थे।
बैठक में जाति एवं मूल निवास,निकाय के बड़े बकायेदारों की सूची पेपर में प्रकाशन, वार्ड समिति द्वारा वार्ड 24 स्थित तालाब के देखरेख रखरखाव एवं मछली पालन, बस स्टेण्ड व्यवस्थापन हेतु दुकान आवंटन, अध्यक्ष-पार्षद निधि से सामाग्री कय की भुगतान, फिल्टर प्लांट हेतु एलम खरीदे गए देयक के भुगतान, वर्ष 2024.25 हेतु प्लेसमेन्ट कर्मचारियों हेतु निविदा आमंत्रण, फिल्टर प्लांट एवं इंटेकवेल के लिए मरम्मत सामाग्री खरीदने, जल विभाग के लिए आवश्यक सामाग्री खरीदने, विद्युत विभाग के लिए आवश्यक सामाग्री खरीदने, स्वास्थ्य विभाग के लिए आवश्यक सामाग्री खरीदने, कम्प्यूटर मरम्मत, कम्प्यूटर सामाग्री खरीदने, किराया भण्डार से सामाग्री लिये जाने हेतु वार्षिक निविदा आमंत्रण, होर्डिंग, फ्लैक्सीए बैनर, आवश्यक स्टेशनरी सामग्री क्रय करने, भण्डार शाखा हेतु रसीद बुक पंजी एवं अन्य छपाई कार्य, विद्युत सामाग्री कय की देयक भुगतान, ओव्हर ब्रिज दीवार में चित्रकारी, सफाई कार्य हेतु अस्थायी रूप से कर्मचारी रखे जाने, अप्रांरम निर्माण कार्य के विषय पर चर्चा, अध्यक्ष निधि अन्य मद अंतर्गत वार्ड 01 से 10 में विभिन्न निर्माण कार्य राशि 6 लाख तक के कार्य हेतु विभिन्न कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित करने जैसे विषयों पर मुहर लगी।
बैठक में इंजीनियर दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, करण यादव, नोशाद बक्श, रिक्की महंती समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।