महासमुन्द
महासमुंद, 21 जनवरी। शनिवार को जिले के 28 केंद्रों में नवोदय विद्यालय के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत 7211 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से 5524 विद्यार्थी उपस्थित और 1687 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में 100 अंक के कुल 80 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 40 प्रश्न मानसिक योग्यता, 20 गणित और 20 अंग्रेजी भाषा के प्रश्न रहे। जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आदर्श हिंदी माध्यम स्कूल में परीक्षा देने आए निखिल वर्मा और आयुष साहू ने बताया कि प्रश्न हल करने में उन्हें कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा के लिए उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। इसी प्रकार परीक्षार्थी नीरज कुमार ध्रुव ने बताया कि समय पर सारे प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में अंकित कर लिया था। परीक्षार्थी यशोदा साहू ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं रहे।
इसलिए उनका पर्चा अच्छा गया।