महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जनवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के 6वें दिन शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन यातायात शाखा परिसर महासमुंद में किया गया। शिविर के माध्यम से 45 महिला व 236 पुरुष कुल 281 लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनाकर तत्काल दिया गया।
शिविर से लाभान्वित लोगों ने परिवहन विभाग व यातायात पुलिस महासमुंद की सराहना करते हुए आगे और शिविर आयोजित करने कहा। साथ ही यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस शिविर में पहुंचे लगभग 340 आम नागरिकों व वाहन चालकों को पॉम्पलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया गया।
शिविर में यातायात विभाग से उप पुलिस अधीक्षक यातायात घनेंद्र ध्रुव, यातायात प्रभारी लक्ष्मीनारायण साव, सउनि नागेंद्रदुबे, सउनि हिरवानी, प्रधानआरक्षक कृपाराम साहू, आनंद धृतलहरे, आरक्षक महेंद्र दीवान, नरेंद्र बीसी, राधेलाल चंद्रवंशी, नेमीचंद साहू, आलोक ठाकुर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, हेमचंद कंवर, शुभ्रा गुप्ता, लखन पटेल, नीलांबर कन्नौजे, मेघुराम महोबिया, ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे।