महासमुन्द
बच्चों को मिट्टी के दीये बांटे
21-Jan-2024 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 जनवरी। स्थानीय रामदर्शन पब्लिक स्कूल की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बच्चों को मिट्टी के दीये बांटे गए। इस दौरान बच्चों से अपील की गई कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीये जलाएं और उत्सव मनाएं।
सोमवार 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में भी विद्यालयीन बच्चोों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी घरों में दीपक जला के दिवाली मनाएं। इसके लिए रामदर्शन पब्लिक स्कूल के प्रत्येक बच्चो को 4–4 मिट्टी के दिए बांटे गए। उनसे कहा गया कि यह दीपक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायं अपने घरों में जलाएं और प्रभु श्रीराम की आराधना करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे