महासमुन्द

पेंशनर एसो. सम्मेलन में समस्याओं पर चर्चा
20-Jan-2024 8:35 PM
पेंशनर एसो. सम्मेलन में समस्याओं पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 20 जनवरी। तहसील शाखा बागबाहरा के टाउन हॉल बागबाहरा में पेंशनर एसोसिएशन सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक द्वारकाधीश यादव सम्मिलित हुए।  उन्होंने पेंशनर भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा सेतराम बघेल नगर पालिका अध्यक्ष बागबाहरा के साथ पेंशनर फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत देवान, महासमुंद जिला अध्यक्ष आरडी साहू, पूर्व प्रांत अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष विनोद शंकर साहू खैरागढ़ जिला अध्यक्ष बसंत कुमार साहू बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष एसएम पाध्ये धमतरी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार नागजी रायपुर जिला अध्यक्ष विद्या देवी साहू महासमुंद तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू सरायपाली तहसील अध्यक्ष कनदर्प कुरूद तहसील अध्यक्ष एमएस बैस राजनांदगांव अध्यक्ष श्रमेश भोजवानी भखराअध्यक्ष डी आर साडिल्य संगठन संरक्षण रामकृष्ण मिश्रा, शिवशंकर पटनायक एवं मुरली मनोहर शर्मा श्रीवत्स कर  उपस्थित रहे।

विधायक को स्मृति चिन्ह तहसील शाखा बागबाहरा अध्यक्ष भैया चंदाकर द्वारा भेंट किया गया। तहसील अध्यक्ष ने बागबाहरा में संगठन का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए संगठन की आवश्यकता एवं सम्मेलन उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। सभी ने एक स्वर से पेंशन निर्धारण में 49 ए धारा की आलोचना एवं उसे तुरंत निरस्त करने की मांग की।

80 वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त पेंशनर साथियों को  शाल-श्रीफल स्मृति चिन्हभेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मध्य में भानपुर एवं कस्तूरबा  विद्यालय छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन को सफल बनाने में जीडी मानिकपुरी, राजेंद्र होता,ओसराम साहू, वासुदेव भाले , डीके सेन,भीमसेन चंद्राकर ,पोखराज साहू , उल्लास कुमार दास, जनकराम, तुलाराम, संजय शर्मा एवं उनके साथियों ने सराहनी प्रयास किया।

रुपेश तिवारी ने सभा का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में शकुंतला गुप्ता, शकुंतला अग्रवाल जेनेविभा तिर्की, उषा किरण ठाकुर,पूजा शर्मा, अर्चना कोसे,  प्रेमलता निषाद, उषा किरण ठाकुर एवं विभिन्न तहसीलों से महिलाओं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट