महासमुन्द
अधिवक्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जनवरी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कल जिला न्यायालय स्थित बार रूम में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में अनिल शर्मा 9वीं बार अध्यक्ष चुने गए। प्रात: 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बज तक चलता रहा। बाद 5 निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतों की गणना उपरांत चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। कल हुए चुनाव में कुल 226 मतदाताओं में 213 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिये मैदान में 3 प्रत्याशी थे जिसमें अनिल शर्मा को116, मनिराम साहू को 13 तथा राजेश डडसेना को 84 मत मिले। इनमें अनिल शर्मा 32 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश भोसले व नरेंद्र सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला था। अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित विजयी अधिवक्ताओं को बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर मिठाइयां बांटी तथा पटाखे चलाए। ढोल ताशे की धुन पर अधिवक्तागण घंटों थिरकते रहे।
इस बार अनेक पदों के लिए केवल एक ही प्रत्याशी होने की वजह से वे निर्विरोध चुने गए। इनमें नूतन साहू सचिव, शिवकुमार भारद्वाज कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार साय ग्रंथालय सचिव, संदीप साहू सांस्कृतिक एवं खेल सचिव बने। कल ही चुनाव के साथ नई कार्यकारिणी बनी। जिसमें धनेश कुमार चंद्राकर, जनकराम साहू, नंदकुमार जोगी, राजेंद्र बांसवार,राजेंद्र साहू, कु. वंदना नंद शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्व संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारियों में आरके महोबिया, सुरेश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर,शशांक तिवारी, निर्मल घृतलहरे का योगदान रहा।